जम्मू & कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष कविंदर गुप्ता के सत्तारूढ़ गठबंधन पीडीपी-भाजपा की एक बैठक में सम्मिलित होने को लेकर हंगामा किया और सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया। विरोध जता रहे विधायकों ने अध्यक्ष की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी (पीडीपी)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक रविवार को जम्मू में हुई थी। गुप्ता ने हंगामे को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा कि वह कोई बैठक नहीं थी। मैं एक रात्रिभोज में शामिल हुआ था और अगर इससे सदन के सदस्य नाराज हैं, तो मैं भविष्य में फिर ऐसा नहीं करूंगा।’
इसी बीच, निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद ने सर्दियों के दौरान दूर-दराज के इलाकों में संपर्क के लिए गुरेज और कारनाक इलाकों में सुरंगों के निर्माण की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



