पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अंधाधुंध गोलाबारी कर शुक्रवार को फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बगैर किसी उकसावे के शुक्रवार की रात नौ बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की तथा इसके बाद मोर्टार से गोले भी बरसाये।
प्रवक्ता के मुताबिक भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया तथा सीमा पार गोलीबारी कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इस गोलाबारी के दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



