पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार शाम को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम क्षेत्रों पर गोलीबारी कर और मोर्टार से गोले दागकर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि डेगवार और मालती सेक्टरों में रात लगभग सवा नौ बजे सीमा पार से गोलीबारी और गोलाबारी शुरू हुई। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने दो सेक्टरों में अकारण संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन शुरू किया और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।
हालांकि, पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



