जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। बीते दिन घाटी में कश्मीरी पंडित राहुल भट और पुलवामा में एसपीओ रियाज अहमद की हत्या के बाद सुरक्षाबल घाटी में ऐक्शन मोड में आ गए हैं। मीड़िया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांदीपोरा के बरार इलाके में सुरक्षाबलों को दो आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिले। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इस स्पेशल ऑपरेशन में एक आतंकी ढेर हो गया है।
आतंकवादियों को भी सुरक्षाबलों ने घेर लिया
आईजीपी कश्मीर के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी संगठन के हाल ही में घुसपैठ करने वाले दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को भी सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। ये 11 मई को सालिंदर वन क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान से भाग गए थे। उन्हें ट्रैक कर लिया गया है। उन्हें बांदीपोरा के बराड़ में सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।
कई इलाकों में प्रदर्शन कर रहे
बताते चले कि 12 मई को तीन आतंकियों ने बडगाम में तहसीलदार के दफ्तर में घुसकर कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या कर दी थी। इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स ने ली थी। राहुल भट की हत्या के विरोध में कश्मीरी पंडित घाटी के कई इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर, 13 मई को पुलवामा में आतंकियों ने एसपीओ रियाज अहमद को उनके घर में घुसकर गोलियों से छलनी कर दिया। उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रियाज छुट्टी पर घर आए थे।


Download Android App
Download iOS App



