संघर्ष विराम समझौता होने के बावजूद सीमा पार से हुई गोलीबारी पर सुलह-सफाई के लिए सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के सेक्टर कमान के बीच बात हुई। बैठक में सीमा पर शांति कायम रखने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक के बाद बीएसफ के पीआरओ ने बताया कि ‘बैठक में सीमा पर शांति और अनुकूल माहौल कैसे बनाया जाए इस पर गहन चर्चा हुई। इसके साथ ही 21 जून को अगली बैठक आयोजित करने का फैसला लिया गया है। बैठक में दोनों तरफ स्थित सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीणों के लिए फायरिंग और तनाव मुक्त वातावरण पर भी बातचीत हुई। दोनों पक्ष के कमांडर सुरक्षा बलों के बीच विश्वास विकसित करने के लिए हर स्तर पर बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए।’
पिछले कुछ दिनों में सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पिछले चार दिनों में अब तक घाटी में आतंकवादियों की ओर 15 ग्रेनेड हमले किए जा चुके हैं।
पुलवामा और शोपियां में आतंकियों की ओर से दागे गए ग्रेनेड से सीआरपीएफ के 4 जवान घायल हो गए हैं। आतंकियों ने गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका था।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



