ये मामला जम्मू & कश्मीर के पुलवामा जिले का है जहां आज पुलिस ने जैश ए मोहम्मद के एक आतंकवादी का शव पाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने करवाई करते हुए जिले के त्राल इलाके से शव बरामद किया।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मृत आतंकी विदेशी नागरिक था। वह किसी गुप्त ठिकाने पर विस्फोटक बना रहा था और जब विस्फोट हो गया तो वह मारा गया। मृत आतंकी की पहचान का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने कहा कि मृत आतंकी जैश ए मोहम्मद का सदस्य था और गुप्त ठिकाने पर आईईडी बनाते समय हुए विस्फोट में उसकी मौत हुई।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा की हंडूरा अरिपाल त्राल के पास गुप्त ठिकाने पर आईईडी बनाते समय विस्फोट हुआ जिसमें मारा गया व्यक्ति कथित रूप से जैश ए मोहम्मद का सदस्य था। जम्मू-कश्मीर पुलिसासुरक्षा बलों ने उसका शव बरामद किया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



