जम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में 1 जवान शहीद, नागरिक की भी मौत

Summary :

NULL

जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि कुलगाम जिले के वानी मोहल्ला में छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसमें दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल के पास विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान घायल हुए एक प्रदर्शनकारी शारजील शेख (28) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक घर के भीतर लश्कर-ए-तैयबा के दो से तीन आतंकवादी अभी भी छिपे हुए हैं। प्रशासन ने कुलगाम में सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team