श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को सेना ने नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘सेना ने उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए आतंकवादियों को मार गिराया।’ उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तालाशी अभियान जारी है। आगे की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ भारतीय आर्मी लगातार एक्शन में है। हाल ही में सेना की ओर से कहा गया था कि लगभग 115 आतंकी जम्मू-कश्मीर में एक्टिव हैं। अधिकतर आतंकी दक्षिण कश्मीर में हैं।


Download Android App
Download iOS App



