जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना की एक चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा के पास रोशन पोस्ट में सेना की एक चौकी मंगलवार रात हिमस्खलन की चपेट में आ गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



