जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव : 43 सीटों पर कल होगा पहले चरण का मतदान

Summary :

जम्मू-कश्मीर के चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि DDC का चुनाव 8 चरण में होगा और इसका पहला चरण 28 नवंबर को होगा। ये चुनाव 28 नवंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहली बार जिला विकास परिषद (DDC) का चुनाव होना है। चुनाव आठ चरणों में आयोजित किया जाएगा।  चुनाव का पहला 28 नवंबर और अंतिम यानी आठवां चरण 19 दिसंबर को समाप्त होगा। पहले चरण की 43 सीटों पर शनिवार को मतदान होना है। पहले चरण की 43 सीटों पर शनिवार को मतदान होना है, जो सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
जम्मू-कश्मीर के चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि DDC का चुनाव 8 चरण में होगा और इसका पहला चरण 28 नवंबर को होगा। ये चुनाव 28 नवंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। चुनाव के सारे इंतज़ाम किए जा चुके हैं, सभी दूरदराज के इलाकों में चुनाव पहले और दूसरे चरण में होगा।
इन चुनावों के नतीजे 22 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान कोरोना वायरस से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। मतदान के दौरान कोरोना वायरस से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। सुरक्षा बलों को कोरोना वायरस के नियमों का पालन कराने कि जिम्मेदारी दी गई है। 65 अतिरिक्त पुलिस बल की कंपनियों को तैनात किया गया है। 

Desk Team