Jammu and Kashmir: श्रीनगर में फहराया विदेशी झंडा, दो गिरफ्तार

Summary :

श्रीनगर पुलिस ने बलहामा इलाके में रात के समय अवैध रूप से विदेशी झंडे फहराने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का मानना है कि यह सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास था। बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल के झंडे लगाए जाने के दृश्य साक्ष्य सहित विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर श्रीनगर पुलिस ने कई तकनीकों और जमीनी स्तर पर सत्यापन का उपयोग करते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान 6-7 संदिग्धों की पहचान की गई और उनसे पूछताछ की गई। लगातार पूछताछ के बाद तीन व्यक्तियों की संलिप्तता…

श्रीनगर पुलिस ने बलहामा इलाके में रात के समय अवैध रूप से विदेशी झंडे फहराने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का मानना है कि यह सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास था। बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल के झंडे लगाए जाने के दृश्य साक्ष्य सहित विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर श्रीनगर पुलिस ने कई तकनीकों और जमीनी स्तर पर सत्यापन का उपयोग करते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान 6-7 संदिग्धों की पहचान की गई और उनसे पूछताछ की गई। लगातार पूछताछ के बाद तीन व्यक्तियों की संलिप्तता की पुष्टि हुई।

आरोपियों की गिरफ्तारी

बता दें कि आरोपियों में मोहसिन अली डार, पुत्र अली मोहम्मद, निवासी बलहामा, बिलाल अहमद डार, पुत्र मोहम्मद यूसुफ डार, निवासी डार मोहल्ला, बलहामा और आमिर अली डार, पुत्र मंजूर हुसैन, निवासी खजीर मोहल्ला, बलहामा शामिल हैं। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि तीसरे को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। इस कृत्य को Jammu and kashmir में जनभावनाओं को भड़काने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और असामाजिक बयानों को फैलाने के लिए जानबाकर किया गया प्रयास माना जा रहा है।

कानूनी कार्रवाई शुरू

बता दें कि कानून के आरोपियों पर प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।श्रीनगर पुलिस जिले में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।