कांग्रेस से करीब पांच दशक पुराना नाता तोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद जम्मू से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। गुलाम नबी आजाद अगले कुछ ही दिनों में अपनी पार्टी का ऐलान कर सकते है।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद के एक करीबी सूत्र ने जल्द ही नये दल की घोषणा की खबर की पुष्टि की है।आजाद के 27 सितंबर को श्रीनगर का दौरा करने की जानकारी साझा करते हुए सूत्र ने कहा,‘‘वह (आजाद) आज दिन में वरिष्ठ और दूसरी कतार के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।’’उन्होंने कहा कि नयी पार्टी के नाम और झंडे को अंतिम रूप दे दिया गया है और जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य में एक या दो दिन में नया दल सामने आ जाएगा।
गुलाम नबी आजाद अपनी नई पार्टी के गठन की घोषणा पहले ही कर चुके है।जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह जल्द ही एक नई पार्टी शुरू करेंगे। उन्होंने कहा था कि पहली इकाई जम्मू-कश्मीर में होगी जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



