केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार को सुरक्षा बलों को एक एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता चला, जिसके बाद उसे निष्क्रिय कर दिया गया।
बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
पुलिस ने कहा कि बांदीपोरा के बाग इलाके में आज पुलिस और 14 राष्ट्रीय राइफल्स ने 10 किलोग्राम आईईडी का पता लगाया। पुलिस ने कहा, सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया।
कल नौहट्टा में मिला था संदिग्ध आईईडी
बांदीपोरा से पहले कल शुक्रवार को नौहट्टा इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ ने श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में एक संदिग्ध बैग पड़ा देखा था। बैग में चार से पांच लीटर का प्रेशर कुकर (संदिग्ध आईईडी) था। जिसके बाद वहां पहुंची बम निष्क्रिय दस्ते की टीम ने उसे निष्क्रिय कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



