जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय ने बुधवार को राज्य पुलिस को बांदीपोरा में एक नाबालिग लड़की से हुए दुष्कर्म के मामले की स्थिति रिपोर्ट शुक्रवार को दाखिल करने का आदेश दिया है। इस घटना के बाद से घाटी में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने अपराध को स्वत: संज्ञान में लेते हुए पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। बांदीपोरा जिले में आठ मई को एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



