जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को बारामूला जिले में बादल फटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत पर दुख जताया और कहा कि सरकार परिवार की हर संभव मदद सुनिश्चित करेगी।
सिन्हा ने ट्वीट किया, ”बारामूला जिले में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण चार कीमती जानों के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। सरकार परिवार के लिये सभी सहायता सुनिश्चित करेगी।”
उत्तरी कश्मीर जिले के सोपोर इलाके के हमाम मरकूट में डांगीवाचा के ऊपरी इलाके में शनिवार रात बादल फटने से तीन नाबालिगों समेत एक खानाबदोश परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



