Jammu-Kashmir: सुरक्षा बलों ने Hiranagar में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज किया

Summary :

Hiranagar में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में UAV का उपयोग

जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान युद्ध सामग्री बरामद हुई और UAV की मदद से तलाशी जारी है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक इनपुट मिलने के बाद, रविवार रात को सानियाल हीरानगर के सामान्य क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस और राइजिंग स्टार कोर के सैनिकों ने मिलकर एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। बता दें कि इससे पहले सोमवार को, सुरक्षा कर्मियों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए घेराव और तलाशी जारी रखने में मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) तैनात किए थे।

तलाशी अभियान जारी

सुरक्षा बल लगातार दूसरे दिन हीरानगर के सानियाल इलाके में अपना घेराव और तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं। भारतीय सेना के राइजिंग स्टार कोर ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त अभियान में युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए। ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधि का संकेत देने वाली विश्वसनीय खुफिया जानकारी के बाद 23 मार्च की रात को ऑपरेशन शुरू हुआ था।

सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर, 23 मार्च जम्मू-कश्मीर पुलिस और राइजिंग स्टार कोर के जवानों ने सानियाल हीरानगर के सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया है। यह अभियान कठुआ के हीरानगर इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चल रही तलाशी के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद शुरू किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कठुआ के हीरानगर इलाके में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है, साथ ही इलाके में गतिविधियों पर नज़र रखने में यूएवी की मदद ली जा रही है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।