Jodhpur में जल जीवन मिशन से 700 परिवारों को मिला स्वच्छ पानी

Summary :

खोखरिया ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन से हर घर में पानी

‘हर घर जल’ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘जल जीवन मिशन योजना’ ने कई परिवारों के जीवन को बदलकर रख दिया है। इस योजना के तहत जोधपुर के खोखरिया ग्राम पंचायत में कई परिवारों को पानी मिल रहा है। दरअसल, ‘जल जीवन मिशन योजना’ के तहत जोधपुर के खोखरिया ग्राम पंचायत के 700 परिवारों को लाभ मिला है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल के नए कनेक्शन लगाए गए हैं, जिसके लगने से ग्रामीणों को जलापूर्ति की समस्या से निजात मिली है। ग्रामीणों ने इस योजना के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

Rajasthan में CBI की बड़ी कार्रवाई, 2.4 लाख की रिश्वत लेते हुए अधिकारी पकड़ा गया

गांव के निवासी मंगना राम ने बताया कि ‘जल जीवन मिशन योजना’ के तहत अब 15 दिन में एक बार स्वच्छ पानी मिल पाता है। पहले गांव में पानी की स्थिति काफी खराब थी और पानी के लिए 600 से एक हजार रुपए तक देने पड़ते थे। वहीं, एक अन्य निवासी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले गांव में पानी टैंकर के माध्यम से लाया जाता था। अब हर घर में पानी उपलब्ध है और मैं इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताता हूं।

इसके अलावा गांव की महिलाओं ने भी ‘जल जीवन मिशन योजना’ की तारीफ की। एक महिला ने कहा कि हमारे गांव को पीएम मोदी की वजह से पानी मिल पाया है। मैं इस योजना के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देती हूं। एक अन्य महिला ने कहा कि मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं, जिनकी वजह से हमारे गांव को अब स्वच्छ पानी मिल पा रहा है।

गोविंद सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ‘जल जीवन मिशन योजना’ के तहत क्षेत्र में तीन करोड़ 76 लाख का काम किया गया था। इस काम के दौरान पानी की आपूर्ति के लिए लाइन बिछाई गई। साथ ही यहां पंप हाउस और सर्विस क्वार्टर का भी निर्माण किया गया, जिससे ग्रामीणों को पानी का लाभ मिल पा रहा है। पहले गांव में पानी की काफी समस्या होती थी, मगर अब ऐसा नहीं है। करीब 700 से 800 परिवार ‘जल जीवन मिशन योजना’ से लाभान्वित हुए हैं।

जोधपुर के खोखरिया ग्राम पंचायत में पहले आए दिन पानी के लिए प्रदर्शन करने पड़ते थे, तब कहीं जाकर आपूर्ति होती थी, लेकिन जल जीवन मिशन से घर-घर अब नल पहुंच चुका है और पानी की समस्या भी धीरे-धीरे दूर हो रही है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.