श्रीनगर : श्रीनगर के लाल चौक में सीआरपीएफ जवानों पर कथित रूप से ग्रेनेड हमला करने के मामले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रविवार को शहर के व्यस्त लाल चौक इलाके में प्रताप पार्क के पास ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड फेंका गया था, जिसमें दो जवान और सात आम नागरिक घायल हो गए थे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा जिले के रहने वाले नावीद लतीफ को तड़के गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि नावीद यहां एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रहा था। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि पुलिस को लाल चौक ग्रेनेड हमला मामले में कुछ सुराग मिले हैं और इस मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



