जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक दर्दनाक घटना घटित हो गई। दरअसल घरेलू रसोई गैस में सिलेंडर में आग लग जाने के कारण एक महिला और एक बच्चे की कथित तौर से मौत हो गई। इस बात की जानकारी को एक सीनियर अधिकारी ने साझा कि है.
सिलेंडर में आग लगने की वजह से हुआ हादसा

वही, पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान हमीदा बेगम (40) और अकिब अहमद (4) रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि घटना में हमीदा का पति और दो बच्चे बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि घटना में कम से कम एक दर्जन पशु भी मारे गए। उप-पुलिस अधीक्षक तनवीर जीलानी ने कहा कि बचाव अभियान शुरू किया गया है और अभी तक घटना में दो लोगों तथा बारह मवेशियों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



