देश में H1N1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में बढ़ते मामलों को देखते हुए, राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं। निदेशक पूनम सेठी ने अधिकारियों के साथ इस वायरस के बढ़ते मामले के बीच बैठक की। बैठक में स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों को आदेश दिए कि H1N1 के लक्षण वाले मरीजों की जल्द पहचान कर उनकी जानकारी दी जाए। साथ ही मरीजों के समय पर सही इलाज, जांच और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी इंतजाम भी किया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि सावधानी बरतें और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिले।
क्या है H1N1?
बता दें कि H1N1 एक तरह का इन्फ्लूएंजा वायरस है, जो इंसानों में फ्लू जैसी बीमारी पैदा करता है। इसे हम स्वाइन फ्लू भी कहते हैं। यह वायरस खांसने, छींकने और संक्रमित व्यक्ति के नजदीकी संपर्क में आने से तुरंत फैलता है। ऐसे में बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में इस वायरस का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
H1N1 के लक्षण
तेज बुखार
खांसी और गले में खराश
नाक बहना या बंद होना
सिरदर्द और बदन दर्द
थकान और कमजोरी
कुछ मामलों में उल्टी या दस्त



Download Android App
Download iOS App




