जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के एक गांव में छिपे दो सशस्त्र आतंकियों को सुरक्षा बलों ने शनिवार को मार गिराया। पुलिस ने कहा कि तेक्किन गांव में उनकी मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके के घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया, जिससे बौखलाए आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
दोनों आतंकियों को इस मुठभेड़ में मार गिराया गया। उनकी पहचान की अभी नहीं हो पाई है। वही, सुरक्षा बलों ने एहतियातन पुलवामा जिले में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से एक इंसास राइफल और एक एसॉल्ट राइफल भी बरामद किया है। साथ ही खबर है कि ऑपरेशन खत्म हो गया है और सेना वापस लौट गई है।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षाबलों द्वारा त्राल इलाके में घेरने व तलाशी अभियान शुरू करने के दौरान आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी करने पर मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी ढेर किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



