जम्मू & कश्मीर : आतंकियों का एक और हमला, घर में घुसकर एक नागरिक को किया अगवा

Summary :

NULL

आतंकियों ने दो दिन के भीतर ही हाजिन के एक और स्थानीय परिवार को अपना निशाना बनाया है। आपको बता दे कि जम्मू & कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में आतंकी बुधवार सुबह अब्दुल गफर भट्ट के घर में घुस गए। आतंकियों ने गफर और उनके बेटे मंजूर के साथ मारपीट की और उन दोनों का अपहरण कर लिया। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने अगवा युवक को आतंकियों की चंगुल से छुड़ाने के लिए एक अभियान चला रखा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार की देर रात गए स्वचालित हथियारों से लैस लश्कर ए ताईबा के आतंकियों का एक दल दल बुधवार की रात करीब पौने बारह बजे अब्दुल गफफार बट नामक एक ग्रामीण के मकान में जबरन दाखिल हो गया। आतंकियों ने अब्दुल गफफार व उसके परिजनों को एक जगह जमा किया और उन्हें बुरी तरह पीटा। इसके बाद आतंकी अब्दुल गफफार व उसके पुत्र मंजूर अहमद बट को अगवा कर अपने साथ ले गए।

कुछ दूरी पर जाकर खेतों के पास जहंा कुछ झाडियां थी, अब्दुल गफफार ने आतंकियों को धक्का दिया और भाग निकला। इस पर आतंकियों ने उस पर पीछे से गोली चलाई। गोली लगने से वह जख्मी भी हो गया,लेकिन रुका नहीं। किसी तरह गांव में पहुंचा और उसके बाद उसे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। अलबत्ता, आतंकी उसके बेटे को अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अब्दुल गफफार व उसके परिजनों से मिले सुरागों के आधार पर आतंकियों की पहचान कर, उनकी चंगुल से मंजूर को छुड़ाने के लिए सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान चला रखा है। यहां यह बतान असंगत नहीं होगा कि बीते चार दिनों में बांडीपोर में आतंकियों द्वारा किसी ग्रामीण के घर दाखिल होकर उसके परिजनों से मारपीट करने और हत्या करने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व गत सोमवार को आतंकियों ने एक युवक को अगवा कर मौत के घाट उतारने के अलावा उसकी पत्नी, सास व एक अन्य रिश्तेदार को गोली मार जख्मी कर दिया था।

आपको बता दे कि यह पहला मौका नहीं है, जब आतंकियों ने किसी नागरिक को अगवा करने की वारदात को अंजाम दिया हो। इससे पहले हाजिन कस्बे में ही सोमवार रात आतंकी एक घर में घुस गए थे। घर में घुसते ही उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए जबकि आतंकी घर के मालिक के दामाद को अगवा कर ले गए।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team