Jammu-Kashmir: कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड, श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे दर्ज Jammu-Kashmir: Bone Shivering Cold In Kashmir, Mercury Recorded Below Zero In Srinagar

Jammu-Kashmir: कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड, श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे दर्ज

Jammu-Kashmir

Jammu-Kashmir: कश्मीर में रविवार को शुष्क और शीत लहर की स्थिति बनी रही। एक दिन की राहत के बाद घाटी में ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई।

  • कश्मीर में रविवार को शुष्क और शीत लहर की स्थिति बनी रही
  • एक दिन की राहत के बाद ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई
  • श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया

 

jammu 3

अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा पारा

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट दोनों में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

kashmirr

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।