जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जेकेपीसीसी) ने राज्य की स्थिति को लेकर शनिवार को चिंता व्यक्त की और घाटी में ‘‘अनिश्चितता’’ को समाप्त करने के लिए केन्द्र से स्पष्टीकरण मांगा।
प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जी ए मीर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम स्थिति को लेकर चिंतित हैं। कोई नहीं जानता कि क्या हो रहा है। अनिश्चितता है। हम इस तरह की स्थिति पहली बार देख रहे हैं और इससे सवाल खड़े हुए हैं। हम चाहते हैं कि केंद्र स्पष्ट करें कि क्या हो रहा है?’’
मीर ने कहा कि अतिरिक्त बलों की तैनाती, विभिन्न विभागों के आदेश और पर्यटकों एवं अमरनाथ यात्रियों को घाटी छोड़ने संबंधी परामर्श से यहां दहशत की स्थिति पैदा हो गई है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सोमवार को इस मुद्दे को संसद में उठायेगी और केन्द्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगेंगी। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 35 ए और अनुच्छेद 370 राज्य और केंद्र के बीच ‘‘सबसे मजबूत सेतु’’ हैं और पार्टी इन संवैधानिक गारंटी का समर्थन करती है।


Download Android App
Download iOS App



