जम्मू कश्मीर सरकार ने 189 करोड़ रूपये की लागत से देविका नदी को पुनर्जीवित करने की परियोजना पर एक विस्तृत रिपोर्ट केन्द्र को उसकी मंजूरी के लिये सौंपी है।
जिला विकास आयुक्त रवीन्द्र कुमार ने बताया कि देविका पुनर्जीवन परियोजना के लिए 189 .22 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है और इसे भारत सरकार के पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को मंजूरी के लिए सौंपा गया है।
इस नदी का धार्मिक महत्व है क्योंकि गंगा नदी की बहन माने जाने के कारण यह हिन्दुओं के लिए पूजनीय है।
देविका नगरी के नाम से भी जानी जाने वाली इस नदी का उद्गम उधमपुर जिले के पहाड़ी सुध (शुद्ध) महादेव मंदिर से होता है और यह पाकिस्तान में स्थित पश्चिमी पंजाब चली जाती है जहां पर यह रावी नदी में मिल जाती है।
राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत परियोजना की स्थिति की समीक्षा के लिये उधमपुर में एक बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में उधमपुर के विधायक पवन गुप्ता , जिला विकास आयुक्त रवीन्द्र कुमार , मुख्य योजना अधिकारी अशोक खजुरिया , अधीक्षण अभियंता सतिंदर सिंह और अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



