Jammu Kashmir IAS Transfers: जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 49 अधिकारियों की नई पोस्टिंग और तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें 42 IAS अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में जम्मू के मंडलायुक्त से लेकर कई जिलों के उपायुक्त और बड़े सरकारी विभागों के अधिकारी बदले गए हैं। सबसे अहम बदलाव जम्मू मंडल के स्तर पर हुआ है।
2013 बैच के आईएएस अधिकारी विकास कुंडल को जम्मू का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वह रमेश कुमार की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। विकास कुंडल इससे पहले जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष थे। नई पोस्टिंग के साथ उन्हें जम्मू महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
रमेश कुमार को ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी
जम्मू के मंडलायुक्त रहे रमेश कुमार को अब ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर सरकार के स्थानिक आयुक्त बने रहेंगे। रमेश कुमार को संस्कृति विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।
9 जिलों में बदले उपायुक्त
प्रशासनिक फेरबदल का बड़ा असर जिला स्तर पर दिखाई दिया है। कई जिलों में नए उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं।
- जम्मू: मिंगा शेरपा
- राजौरी: देवांश यादव
- कुपवाड़ा: अभिषेक शर्मा
- बडगाम: जतिन किशोर
- गांदरबल: श्रेया सिंघल
- सांबा: रूपेश कुमार
- उधमपुर: अनंत द्विवेदी
- पुलवामा: कुलदीप कृष्ण सिधा
- शोपियां: चरनदीप सिंह
इस बदलाव के बाद इन जिलों में प्रशासन की कमान नए अधिकारियों के हाथ में होगी।
बडगाम के पूर्व DC को नई जिम्मेदारी
- बडगाम के उपायुक्त अथर आमिर उल शफी खान को भी नई पोस्टिंग मिली है।
- उन्हें जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
- वहीं बशारत कयूम को श्रीनगर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है।
- जम्मू नगर निगम की जिम्मेदारी अब आयुषी सूदन संभालेंगी।
- उन्हें नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राजस्व विभाग में भी बदलाव हुआ है।
- शालीन काबरा को राजस्व विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
बड़े विभागों में भी नई जिम्मेदारियां
- फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण विभागों में भी अधिकारियों की नई तैनाती हुई है।
- आशीष चंद्र वर्मा को कृषि उत्पादन विभाग का वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) नियुक्त किया गया है।
- सौगत बिस्वास को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का आयुक्त सचिव बनाया गया है।
- राहुल यादव को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का प्रशासनिक सचिव नियुक्त किया गया है।
- वहीं ओवैस अहमद को योजना, विकास एवं निगरानी विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है।
- आर. एलिस वाज को परिवहन विभाग के आयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
एक साथ कई स्तरों पर बदलाव
जम्मू-कश्मीर में हुआ यह प्रशासनिक फेरबदल केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं है। मंडल प्रशासन, जिला प्रशासन, नगर निगम और कई बड़े सरकारी विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। 49 अधिकारियों की नई तैनाती के बाद प्रशासनिक कामकाज में अब इन अधिकारियों की नई भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Landmine Blast: लैंडमाइन डिफ्यूज करते वक्त जोरदार धमाका! पुंछ में 2 सैन्यकर्मी घायल


Download Android App
Download iOS App




