Jammu & Kashmir: कश्मीर मे आज मौसम ने अपने मिजाज बदल लिए हैं। मौसम विभाग की ओर से 5 मई तक मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी के बीच शनिवार तड़के कश्मीर में गुलमर्ग समेत अधिकांश ऊपरी इलाकों में बर्फबारी व श्रीनगर समेत निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। वहीं, राजदान पास के निकट हुए हिमपात के चलते प्रशासन ने बांडीपोरा-गुरेज मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया।
Highlights
- कश्मीर में मौसम ने बदले मिजाज
- गुलमर्ग समेत ऊपरी पहाड़ों पर बर्फबारी
- निचले क्षेत्रों में हो रही है वर्षा
बर्फबारी का दौर जारी
जम्मू-कश्मीर को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि 5 मई तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वहीं रामबन में पत्थर गिरने से करीब दो घंटे जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद रहा। जम्मू को पुंछ के रास्ते घाटी को जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद रहा। हिमपात के चलते बांडीपोरा-गुरेज मार्ग को भी बंद किया गया। कश्मीर में आज भी कुछ ऊपरी स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।
करीब 10 दिन से बंद मार्ग
इस बीच, शाम को रामबन जिला में पहाड़ से बड़ा पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे दो घंटे यातायात के लिए बंद रहा। इस दौरान, हाईवे पर लंबा जाम भी लगा रहा। वहीं, जम्मू को पुंछ जिले के रास्ते कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड हिमपात के चलते करीब 10 दिन से बंद है।
कश्मीर के कुछ ऊपरी स्थानों पर बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी कश्मीर के कुछ ऊपरी स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार, राजदान पास के निकट तड़के हुई बर्फबारी के चलते वहां से गुजरने वाले गुरेज मार्ग पर फिसलन हो गई थी, जिसके चलते 84 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को यातायात के लिए एहतियातन बंद कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App






