Jammu Kashmir Terriost: LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवानों ने दो आतंकी उतारे मौत के घाट

Summary :

Jammu Kashmir Terriost: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर संयुक्त सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। बता दें कि इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है। LOC पर संदिग्ध गतिविधि दिखने के बाद सतर्क सैनिकों ने एंटी-इनफिल्ट्रेशन ऑपरेशन शुरू किया। भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद, आतंकवादियों, उनके सहयोगियों और समर्थकों के खिलाफ लगातार बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रहे हैं। Jammu Kashmir Terriost सुरक्षा बल आतंकियों, उनके समर्थकों और सहानुभूति रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, साथ ही ड्रग तस्कर और हवाला…

Jammu Kashmir Terriost: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर संयुक्त सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। बता दें कि इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है। LOC पर संदिग्ध गतिविधि दिखने के बाद सतर्क सैनिकों ने एंटी-इनफिल्ट्रेशन ऑपरेशन शुरू किया। भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद, आतंकवादियों, उनके सहयोगियों और समर्थकों के खिलाफ लगातार बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रहे हैं।

Jammu Kashmir Terriost

Jammu Kashmir Terriost
Jammu Kashmir Terriost

सुरक्षा बल आतंकियों, उनके समर्थकों और सहानुभूति रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, साथ ही ड्रग तस्कर और हवाला रैकेट भी निशाने पर हैं, क्योंकि इनसे मिलने वाला पैसा आतंकवाद को बढ़ावा देने में इस्तेमाल होता है। भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) इस बार एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर 24/7 निगरानी रख रहे हैं, जिससे सर्दियों में बर्फबारी से पहले आतंकवादी सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश न कर सकें।

Jammu Kashmir LOC News

Jammu Kashmir Terriost
Jammu Kashmir Terriost

 

जम्मू-कश्मीर में 740 किलोमीटर लंबी LOC है जिसकी सुरक्षा सेना करती है और 240 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा है जिसकी सुरक्षा बीएसएफ करती है। एलओसी घाटी के बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों और जम्मू संभाग के राजौरी, पुंछ और जम्मू जिलों के कुछ हिस्सों में स्थित है। बता दें कि पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना की मदद से काम करने वाले आतंकवादी संगठन आतंकवाद को जारी रखने के लिए हथियारों, गोला-बारूद, नकदी और ड्रग्स जैसे सामान ले जाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते हैं।

Search Operation in Jammu Kashmir

LOC  पर दो आतंकियों को मौत के घाट उतारने के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और आतंकवादियों की सूचना मिलने पर ताबड़तोड़ गोलियां और आतंक को खत्म किया जा रहा है। बता दें कि जब सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तभी आतंकवादियों ने गोली चलानी शुरू कर दी और सेना के जवानों ने भी ताबड़तोड़ गोली चलाई जिससे दो आतंकवादियों की मौत हो गई।

ALSO READ: Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद, ड्रोन से तलाशी जारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।