Oppo A6 Pro VS POCO X6 Pro: चीन में OPPO A6 प्रो के लॉन्च के कुछ ही हफ्तों बाद, कंपनी ने इसका नया 5G वेरिएंट Oppo A6 Pro 5G भी पेश कर दिया है। यह नया वर्जन खासतौर पर प्रोसेसर और नेटवर्क सपोर्ट में पहले वेरिएंट से अलग है। वहीं दूसरी तरफ POCO X6 Pro ने भी इस स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दी है। अगर आप भी स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है और दोनों स्मार्टफोन के फीचर, कैमरा के बारे में जानना चाहते है तो आईए विस्तार से जानते है दोनों स्मार्टफोन के फीचर और कीमत के बारे में…
Oppo A6 Pro Features

- Display: 6.57 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है और स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz तक है।
- Camera: 50MP का मेन कैमरा, 2MP मोनो कैमरा और फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- Battery: फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Sensor and Security: फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर, ई-कंपास और एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं।
- Processor: Oppo A6 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। यह एक 5G फोन है जो तेज इंटरनेट और बेहतर कनेक्टिविटी देता है।
- Price: इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 28,000 रुपये तक है।
- Colour: लूनर टाइटेनियम, स्टेलर ब्लू, रोज़वुड रेड, कोरल पिंक शानदार कलर दिए है।
POCO X6 Pro Features

- Display: 6.67 इंच की 1.5K Amoled डिस्प्ले दी गई है और स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz तक है।
- Camera: 64 MP का मेन कैमरा, 2 MP मैक्रो, 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा और फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- Battery: फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है और 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
- Processor: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 का दमदार चिपसेट दिया गया है।
- Price: इस स्मार्टफोन में 8 GB RAM और 256 GB स्टोरेज की कीमत लगभग 19,999 रुपये तक है।
Oppo A6 Pro vs POCO X6 Pro

दोनों ही स्मार्टफोन में शानदार फीचर, कैमरा और दमदार प्रोसेसर दिया गया है। कीमत की बात करें तो दोनों ही किफायती कीमत में भारतीय बाजार में पेश है। सभी फीचर, कैमरा और कीमत के आधार पर दोनों ही स्मार्टफोन का चयन कर सकते है।


Download Android App
Download iOS App




