Jammu & Kashmir: मानसूनी बारिश शुरू होने से पहले ही मूसलाधार बारिश ने जिले में तबाही मचानी शुरू कर दी है। जिसके चलते किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। इस नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों की मुसीबतें भी बढ़ने लगती हैं।
Highlights
- बढ़ने लगा चिनाब नदी का जलस्तर
- स्थानीय लोगों की बढ़ेंगी मुसीबतें
- प्रशासन ने जनता से की ये अपील
तेजी से बढ़ रहा है चिनाब नदी की जलस्तर
हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश के चलते दरिया चिनाब का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इसके और ज्यादा बढ़ जाने की संभावना भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के इलाकों में तेज बारिश के चलते हिमाचल के चंबा जिला से आने वाला दरिया चंद्रभागा के पानी का जलस्तर बढ़ गया है और कुछ जगहों पर खतरे के निशान को छू रहा है।
किश्तवाड़ प्रशासन ने की ये अपील
हालांकि, अभी किश्तवाड़ जिला के अंदर बारिश नहीं हो रही है अगर जिला के अंदर भी बारिश होती है तो पानी का स्तर और ज्यादा बढ़ाने की संभावना है। इस बारे में किश्तवाड़ के डीसी डॉक्टर देवांश यादव का कहना था कि हमने सभी जगह पर अपने अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है और पल-पल की खबर देने की बात कही है।
जब भी कोई खतरा मंडराने के चांस होंगे तो उसे निपटाने के भी उपाय हमने पहले ही सोच रखे हैं अगर कहीं से लोगों को निकलना भी पड़ेगा तो वह भी किया जाएगा और लोगों से भी हमारी अपील है कि जब भी जलस्तर ज्यादा हो तो दरिया चिनाब के किनारे पर ना खुद जाए और न ही अपने मवेशी को जाने दें।


Download Android App
Download iOS App





