जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग और पहलगाम के कई ऊंचे इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई। रामबन के किश्तवाड़ी पत्थर और पंथयाल में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे सुबह 3 घंटे बंद रहा। पुंछ में देर रात तेज बारिश हुई। खराब मौसम के कारण किश्तवाड़ जिले में प्रशासन के आदेश पर स्कूल बंद रहे। हालांकि जम्मू संभाग के जम्मू समेत कई जिलों में धूप खिली रही।
Highlights
- पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश
- बदल रहा मौसम का मिजाज
- 31 मार्च को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है
31 मार्च को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, अप्रैल के शुरू में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। 31 मार्च को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 6 और 7 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। रविवार को आंशिक रूप से लेकर बादल छाए रहेंगे, अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) और रात के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी होगी।
पहलगाम में करीब गभग तीन इंच ताजा बर्फबारी हुई
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम में करीब गभग तीन इंच ताजा बर्फबारी हुई। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज समेत कुछ अन्य इलाकों में भी ताजा बर्फबारी हुई। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में श्रीनगर-लेह राजमार्ग के किनारे द्रास शहर में भी ताजा बर्फबारी हुई। श्रीनगर में शुक्रवार रात का तापमान 6.8, पहलगाम में 1.3, गुलमर्ग में माइनस 0.5, लेह में 1.5, जम्मू में 16.4 और कटड़ा में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



