जम्मू : जम्मू कश्मीर में पांच साल की एक मूक बधिर बच्ची अपने परिवार के पास पहुंच गई। वह यहां एक कॉलोनी के पास अकेली मिली थी।
पुलिस ने रविवार को बताया कि नितिया शनिवार को यहां पुलिस आवासीय कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास मिली थी। उसके माता-पिता मध्य प्रदेश के हैं और यहां चन्नी हिम्मत इलाके में किराये के मकान में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि नितिया से जब उसके माता-पिता के बारे में पूछा गया तो वह बोल नहीं पा रही थी। इसके बाद उसे चिन्नी थाने ले जाया गया ।
अधिकारी ने बताया कि एसएचओ ने जिले की सभी पुलिस इकाई को गुमशुदा बच्ची के बारे में तत्काल सूचित किया और उसके माता-पिता का सत्यापन शुरू किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को बाद में बच्ची के माता-पिता मिल गए और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



