लगातार बारिश के कारण शनिवार को हुए भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद हो गया, जिससे 3,000 वाहन वहां फंस गए। यातायात विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने कहा कि 1,000 से अधिक वाहनों को हटाया गया है, जिसके बाद रामबन जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने से राजमार्ग फिर से अवरुद्ध हो गया।
उन्होंने कहा, “जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के साथ उधमपुर और रामबन जिलों में भारी बारिश हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है।”विभाग के एक अधिकारी ने कहा,”राजमार्ग पर फंसे सभी वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़े हैं।”रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राजमार्ग के पटनीटॉप और बनिहाल इलाकों में बर्फबारी जारी है।राजमार्ग बंद होने से अक्सर घाटी में जमाखोरी और कालाबाजारी होती है।


Download Android App
Download iOS App



