पिछली रात रामबन जिले में आए भूस्खलन के कारण 270 किमी लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद रहा और 1,300 से अधिक वाहन फंसे रहे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह राजमार्ग सालभर चालू रहता है और कश्मीर को शेष भारत से जोड़ता है। अधिकारियों के अनुसार गुरुवार की रात रामबन जिले में पहले पुल के पास सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के दौरान भूस्खलन हुआ जिसके कारण मार्ग बंद करना पड़ा।
परिणामस्वरूप अन्य वाहनों के साथ भारी और हल्के मोटर वाहन राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर फंसे रहे।
अधिकारियों ने कहा कि मशीनों और कर्मचारियों की सहायता से मार्ग को साफ कराया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



