जम्मू & कश्मीर में रामबन के निकट आज भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया। करीब 300 किलोमीटर लंबी सड़क को खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं।
यातायात विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले राजमार्ग पर सुबह साढे दस बजे मरूग इलाके में भूस्खलन हुआ जिसके कारण यातायात को रोकना पड़ा।
पिछले दिनों राजमार्ग पर यातायात एक तरफ से बाधित हुआ था और आज सुबह श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही गाड़ियों को ही आगे बढ़ने की अनुमति दी गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि बूंदाबंदी के बावजूद सड़क को साफ करने का अभियान जारी है और जल्द से जल्द राजमार्ग से अवरोध हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पिछले दो दिनों से राजमार्ग सहित जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्से में बारिश हुई है जिससे रामबन-बनिहाल क्षेत्र में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



