जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग 42 घंटे से ज्यादा वक्त तक बंद रहने के बाद खुला

Summary :

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को सोमवार साफ करके खोल दिया गया है ताकि 270 किलोमीटर लंबी इस सड़क के दोनो ओर फंसे यात्री अपने गंतव्य पर पहुंच सकें।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को सोमवार साफ करके खोल दिया गया है ताकि 270 किलोमीटर लंबी इस सड़क के दोनो ओर फंसे यात्री अपने गंतव्य पर पहुंच सकें। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में भीषण भूस्खलन के कारण रास्ता पिछले 42 घंटे से भी ज्यादा वक्त से बंद था। 
उन्होंने कहा, राजमार्ग पर दोनों ही ओर से तीसरे दिन भी किसी नए वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। फिलहाल भूस्खलन के कारण फंसे हुए लोगों को यहां से निकलने और गंतव्य तक पहुंचने का अवसर दिया जा रहा है। शनिवार की शाम को डिगडोल में हुए भीषण भूस्खलन के कारण कश्मीर को पूरे देश से जोड़ने वाली यह एकमात्र राजमार्ग बंद पड़ा था। इसके कारण हजारों की संख्या में वाहन, विशेष रुप से मालवाहक ट्रक फंस गए। 

नागरिकता कानून के समर्थन में जेपी नड्डा ने कोलकाता में बीजेपी की रैली निकाली

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसियों ने 42 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद राजमार्ग से भूस्खलन का मलबा हटा दिया है और आज सुबह से वाहनों की आवाजाही शुरु हो गई है। उन्होंने बताया कि जम्मू और श्रीनगर से वाहनों की आवाजाही को अनुमति देने के संबंध में फैसला दिन में किसी वक्त दिया जाएगा। 

Desk Team