दोहा : कतर के दोहा में खेले गए फुटबॉल क्लब वर्ल्ड कप के फाइनल में लिवरपूल ने फ्लेमिंगो को 1-0 से हरा दिया। इसी के साथ लिवरपूल ने 6 महीने में तीसरा खिताब अपने नाम कर लिया। एकमात्र गोल रॉबर्टो फिर्मिनो ने 99वें मिनट में किया।
इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब लिवरपूल ने जून में चैम्पियंस लीग और फिर अगस्त में यूएफा सुपरकप जीता था। लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वान डिक ने कहा- क्लब के लिए 2019 शानदार रहा है। हालांकि, हम सिर्फ इसी से संतुष्ट होकर नहीं बैठेंगे। टीम की कुछ कमियों को दूर करने की जरूरत है।
हम आगे ज्यादा मेहनत कर खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। दोहा के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा। एक समय यह मैच ड्रॉ की ओर जा रहा था, लेकिन इंजरी टाइम में फिर्मिंगो ने गोल कर टीम को पहली बार क्लब वर्ल्ड कप खिताब जिताया। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में लिवरपूल ने मोंटेरी को 2-1 से हराया था।
लिवरपूल ने 14 साल बाद चैम्पियंस लीग खिताब जीता
चैम्पियंस लीग के फाइनल में 2 जून को लिवरपूल ने टॉटेनहैम हॉटस्पर को 2-0 से हराया था। उसने छठी बार यह खिताब अपने नाम किया। लिवरपूल 14 साल बाद चैम्पियन बना था। पिछली बार 2005 में इटली के क्लब मिलान को हराकर उसने खिताब अपने नाम किया था। स्पेन के शहर मैड्रिड के वांदा मेट्रोपोलितानो स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में लिवरपूल के लिए मोहम्मद सालाह और डिवॉक ओरिगि ने गोल किया।
यूएफा सुपरकप फाइनल में लिवरपूल ने चेल्सी को हराया था
लिवरपूल ने 15 अगस्त को चेल्सी को हराकर यूएफा सुपरकप जीता था। यह मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था। इसके बाद पेनाल्टी में लिवरपूल ने 5-4 से चेल्सी को हराया। तुर्की के वोडाफोन अरेना पार्क में खेले गए फाइनल में लिवरपूल के लिए दोनों गोल सादियो माने ने 48वें और 95वें मिनट में किए थे। वहीं चेल्सी की ओर से ओलिवियर जिरौड ने 26वें और जोरगिन्हो ने पेनाल्टी से 101वें मिनट में गोल दागा था।


Download Android App
Download iOS App



