जम्मू के भटिंडी क्षेत्र में कार सवार एक अज्ञात व्यक्ति शनिवार की सुबह सुरक्षा घेरा तोड़ते हुये नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख एवं सांसद डॉ़ फारूक अब्दुल्ला के आवास में जबरदस्ती घुस गया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने उस पर गोली चलाई जिसके बाद उसकी मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां भटिंडी क्षेत्र में कार सवार एक व्यक्ति सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुये डॉ अब्दुल्ला के आवास में घुस गया और किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने उस पर गोली चलाई जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया,’ वह सामने के दरवाजे से घुसा और बाद में आवास के लॉबी में जबरदस्ती घुस गया।’ सुबह करीब 10 बजकर 26 मिनट पर एक्सयूवी-500 कार में सवार एक व्यक्ति भटिंडी में ऊपरी गेट से फारूक अब्दुल्ला के आवास में जबरदस्ती घुस गया।
जेकेसीए घोटला मामले में कोर्ट ने फारूक अब्दुल्ला को 29 अगस्त को पेश होने का दिया निर्देश
द्वार पर तैनात सीआरपीएफ के जवान ने व्यक्ति पर गोली चलाने से चेतावनी दी थी। गोली लगने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। युवक की पहचान पुंछ के मेंढर में घलुटा के निवासी मुराद हुसैन शाह के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास और उसके वाहन से कोई भी चीज बरामद नहीं हुई है।
इस बीच, नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने घटना के तुरंत बाद ट्वीट किया,’ आगे की जानकारी आनी बाकी है क्योंकि सुरक्षा कर्मी अभी आवास में जबरदस्ती घुसने वाले व्यक्ति की पृष्ठिभूमि का पता लगा रहे हैं।’
उमर ने ट्वीट किया,’ मैं जम्मू के भटिंडी में मेरे पिता और मेरे आवास में हुई घटना से अवगत हूं। अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती जांच से इतना पता चला है कि एक अज्ञात व्यक्ति आगे के दरवाजे से जबरदस्ती प्रवेश करके घर के ऊपरी लॉबी तक चला आया था।’


Download Android App
Download iOS App



