जम्मू : आईईडी बनाने में शामिल दो लोग गिरफ्तार

Summary :

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक अहम सुराग के आधार पर शनिवार को जिले के विभिन्न इलाकों में तड़के छापा मारा गया।

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में कथित रूप से देसी बम (आईईडी) बनाने के काम में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक अहम सुराग के आधार पर शनिवार को जिले के विभिन्न इलाकों में तड़के छापा मारा गया। उन्होंने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान, देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले औद्योगिक विस्फोटक की बड़ी मात्रा बरामद की गई।’’ 
उन्होंने कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे साजिशकर्ताओं को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Desk Team