J&K: श्रीनगर सोमवार सुबह लगातार तीसरे दिन भी घने कोहरे से ढका रहा।बता दें मौसम विभाग के अनुसार, 27-30 नवंबर की अवधि के दौरान कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बता दें कि कोहरा इतना घना छाया हुआ था कि स्कूल बसों और वाहनों को इस सर्दी में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
- Srinagar में लगातार तीसरे दिन बिछी रही कोहरे की चादर
- कई जगहों बारिश का Alert
- ठंड और कोहरे के कारण दृश्यता कम
दरअसल, श्रीनगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, 26 नवंबर तक आम तौर पर शुष्क मौसम और 18-25 नवंबर के दौरान कभी-कभी बादल छाए रहने की बात की थी।
ठंड और कोहरे के कारण दृश्यता हो जाती है कम
एक अन्य पर्यटक ने भी बताया कि शहर में सुबह-सुबह शहर पर कोहरे की चादर छा जाती है। उन्होंने बताया कि इस ठंड व कोहरे में कोई भी चल नहीं सकता। ठंड और कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो जाती है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



