जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को 11 बजे पेश होने के लिए बुलाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डॉ. अब्दुल्ला को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
- ED ने फारूक अब्दुल्ला को भेजा समन
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
- जेकेसीए से जुड़ा है मामला
श्रीनगर कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाया
आपको बता दें ईडी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक को इससे पहले इस साल 11 जनवरी को एजेंसी के श्रीनगर कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। यह मामला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है।बता दें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) से संबंधित धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को नया समन जारी कर उन्हें मंगलवार को श्रीनगर में ईडी कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।
श्रीनगर कार्यालय में पेश होने की उम्मीद नहीं
केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले 86 वर्षीय अब्दुल्ला को इस मामले में 11 जनवरी को तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि इस बार भी उनके केंद्रीय एजेंसी के श्रीनगर कार्यालय में पेश होने की उम्मीद नहीं है।


Download Android App
Download iOS App





