J&K : डोडा में रहस्यमयी तरीके से लगी आग

Summary :

भद्रवाह/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रहस्यमयी तरीके से 18 दुकानों में आग लग गयी । अधिकारियों ने बताया कि गंदोह क्षेत्र में एक दुकान में आग लगी थी और उसके बाद दूसरी दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया लेकिन 18 दुकानें तबाह हो गई। लोगों ने इस संबंध में जांच की मांग की है। 

Shera Rajput