J & K : सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

Summary :

NULL

उत्तर कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर शहर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आज मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोपोर के रेबन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने आज सुबह इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी तलाशी कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी इसका जवाब दिया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की इस मुठभेड़  में एक आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी चल रहा है।

Desk Team