जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (एसआईए) ने आतंकवाद से संबंधित एक मामले में केंद्रित शासित प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर घाटी के श्रीनगर, अनंतनाग और पुलवामा जिले में यह छापेमारी की गई।अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी बुधवार तड़के शुरू हुई और एसआईए के अधिकारियों ने डिजिटल उपकरणों सहित कई सबूत एकत्र किए। उन्होंने बताया कि और विवरण की प्रतीक्षा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




