जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को आज गिरफ्तार किया गया जबकि हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद किया गया। यह कार्वाई दिल्ली में एनआईए मुख्यालय के बाहर अलगाववादियों द्वारा प्रस्तावित धरने से एक दिन पहले हुई है।
अधिकारियों ने कहा कि मलिक को यहां हिरासत में लिया गया और 11 सितंबर तक सेंट्रल जेल भेजा गया।
उन्होंने कहा कि अलगाववादियों को कल दिल्ली जाने से रोकने के लिए मीरवाइज को नजरबंद किया गया। हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी पिछले कई सालों से नजरबंद हैं।
मलिक, गिलानी और मीरवाइज ने कल घोषणा की थी कि वे एनआईए द्वारा कथित उत्पीडन के खिलाफ दिल्ली में एनआईए कार्यालय के बाहर धरना देंगे।
एनआईए ने हाल में कथित धन शोधन और कुछ अन्य मामलों के संबंध में अलगाववादी नेताओं से जुड़े लोगों की गिरफ्तारियां कीं और छापेमारी की।


Download Android App
Download iOS App



