बीजिंग : चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने आज कहा कि उत्तर कोरिया के हालिया परमाणु परीक्षण के बाद उसके खिलाफ कदम उठाने में बीजिंग संयुक्त राष्ट्र का समर्थन करेगा। हालांकि, यह स्पष्ट है कि उत्तर कोरिया का सहयोगी देश बीजिंग संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नये प्रतिबंधों का समर्थन करने की इच्छा रखता है या नहीं । चीन के पास वीटो शक्ति है। वांग ने बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कोरियाई प्रायद्वीप पर नये घटनाक्रम का जिक्र करते हुए इस बात से सहमति जताई कि संरा सुरक्षा परिषद को आवश्यक कदम उठा कर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि प्रतिबंध और दबाव मुद्दे के हल के लिए आधा उपाय भर है। आधा उपाय वार्ता और बातचीत है। मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने आज स्पष्ट किया कि चीन संरा सुरक्षा परिषद पर आमराय का समर्थन करेगा । अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर युद्ध के लिए आतुर रहने का आरोप लगाया है और चीन से बार बार अनुरोध किया है कि वह अपने इस पड़ोसी देश पर दबाव बनाए।
उत्तर कोरिया पर आवश्यक कदम उठाये संंयुक्त राष्ट्र : चीन
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



