जम्मू & कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (JKNPP) ने पाकिस्तानी सैनिकों की लगातार गोलाबारी और गोलीबारी से विस्थापित हुए परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर आज यहां विरोध प्रदर्शन किया।
जेकेएनपीपी के अध्यक्ष हर्ष देव ने सिंह ने आरोप लगाया कि केन्द और राज्य सरकार सीमा के आसपास के गांवों में रहने वाले परिवारों से किये गये वादों को पूरा करने में विफल रही है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए हमारी कई टीमें सीमा पर स्थित गांवों में गयी थी और उन्होंने पाया कि विस्थापित लोग दयनीय स्थिति में रह रहे है।
सिंह ने पत्रकारों से कहा दोनों सरकारें मूकदर्शक बनी हुई हैं और उनकी परेशानियों को कम करने के लिए जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



