जम्मू & कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने यहां अवैध रूप से रह रहे म्यांमार और बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजे जाने की मांग को लेकर आज प्रदर्शन किया।
संगठन ने कहा कि सरकार अगर अवैध रूप से रह रहे म्यामां और बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्वाई में विफल रहती है तो वह एक व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।
जेकेएनपीपी अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने कहा कि हजारों रोहिंज्ञा और बांग्लादेशी नागरिक जम्मू के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से बस गये हैं और यहां की सुरक्षा और क्षेत्र के जनसांख्यिकीय चरित्र के लिये गंभीर खतरा बन गये हैं। हम तब तक राहत नहीं महसूस करेंगे जब तक जम्मू क्षेत्र को इस टाइम बम से मुक्त नहीं करा लिया जाता।
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इस मामले में समय पर कार्वाई में विफल रहने पर उनकी आलोचना करते हुये सिंह ने कहा कि जम्मू में इन लोगों की मौजूदगी जम्मू के जनसांख्यिकीय चरित्र को बदलने की गहरी साजिश है।


Download Android App
Download iOS App



