Kalkaji Tree Accident: पेड़ गिरने से एक की मौत, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Summary :

Kalkaji Tree Accident: दिल्ली के कालकाजी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बारिश के कहर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। चलती बाइक पर पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं बाइक पर पीछे बैठी महिला व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गई है। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। इसी बारिश के कारण यह नीम का पेड़ उखड़ गया। बाइक पर पेड़ गिरने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस…

Kalkaji Tree Accident: दिल्ली के कालकाजी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बारिश के कहर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। चलती बाइक पर पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं बाइक पर पीछे बैठी महिला व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गई है। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। इसी बारिश के कारण यह नीम का पेड़ उखड़ गया। बाइक पर पेड़ गिरने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बाइक पर सवार दो लोग पेड़ के गिरने से उसकी चपेट में आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पिता की मौत हो गई और उनकी बेटी बुरा तरह से घायल हो गई है। घटना कालकाजी के ए ब्लॉक के हंसराज सेठी मार्ग की बताई जा रही है।

Kalkaji Tree Accident: देखें VIDEO

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kesari (@punjabkesari_pk)

पेड़ गिरने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर पानी जमा है और लोग आ-जा रहे हैं। इसी बीच एक बाइक सवार जा रहा है। बाइक पर एक महिला भी बैठी है। इसी बीच पेड़ बाइक सवार पर गिर गया। पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठी महिला पेड़ के नीचे बुरी तरह दब गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह महिला को बचा लिया। उसे कुछ चोटें भी आई हैं। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुधीर कुमार के रूप में हुई है।

Kalkaji Tree Accident
Kalkaji Tree Accident

Kalkaji Tree Accident: दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश 

आपको बता दें कि दिल्ली में गुरुवार सुबह से ही बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी कर भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और यातायात धीमा हो गया, जिससे सुबह के व्यस्त समय में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढें-  Kishtwar Cloudburst LIVE: अब किश्तवाड़ में बरसी आफत, बादल फटने से 12 लोगों की मौत की आशंका

Neha Singh