जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को एक गांव में खोज अभियान के दौरान भीड़ के पथराव करने से सुरक्षाबलों द्वारा कथित गोलीबारी में किशोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुलगाम में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र को चारों ओर से घेरने के दौरान हावुरा और इसके आसपास के गांवों के स्थानीय लोगों ने आतंकवाद रोधी अभियान को बाधित करने की कोशिश की।
सुरक्षाबलों के साथ झड़प के दौरान तीन लोगों की गोली लगी। मृतकों की पहचान अंदलीब (16), शकीर अहमद (22) और इरशाद अहमद (20) के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस, सेना और अर्धसैनिक अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग और पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई।


Download Android App
Download iOS App



